International Linguistics Olympiad 2026: भारत ने जीता गोल्ड, तीन छात्रों को मिला ब्रॉन्ज

भारत ने रोमानिया में आयोजित इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। श्रीलक्ष्मी वेंकटरमन ने स
भारत ने रोमानिया में आयोजित इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। श्रीलक्ष्मी वेंकटरमन ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया, जबकि आरव अनिल राव, निशांत शंकर लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा सोहम अमित पेडनेकर को ऑनरेबल मेंशन मिला। इस उपलब्धि से भारतीय छात्रों ने यह साबित किया है कि वे भाषाविज्ञान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
इंटरनेशनल लिंग्विस्टिक्स ओलंपियाड दुनिया की प्रमुख विज्ञान ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न भाषाओं से जुड़े सवालों का समाधान तर्क और समस्या-समाधान कौशल के आधार पर करना होता है। प्रतियोगिता में छात्रों को अपरिचित भाषाओं के शब्दों और भाषाई संरचनाओं का विश्लेषण करना होता है, जिससे तार्किक और विश्लेषणात्मक सोच को प्राथमिकता दी जाती है। आईआईआईटी हैदराबाद के अनुसार, इस ओलंपियाड में भाषाई तथ्यों के पूर्व ज्ञान की तुलना में समस्या हल करने की क्षमता अधिक महत्वपूर्ण होती है।


















