Good News for Train Passengers: रांची-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की सेवाएं बढ़ीं, नया शेड्यूल देखें

झारखंड-दिल्ली रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रांची और आनंद विहार ट
झारखंड-दिल्ली रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने बढ़ती यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रांची और आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन सेवाओं को सितंबर 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन हर शनिवार को 26 सितंबर, 2026 तक चलेगी। ट्रेन नंबर 02877 रांची से शाम 5:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी यात्रा के लिए, ट्रेन नंबर 02878 आनंद विहार टर्मिनल से हर रविवार को शाम 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:35 बजे रांची पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज में रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड जंक्शन, मुहम्मदगंज, जपला, नबीनगर रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, चुनार जंक्शन, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, गाजियाबाद जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल शामिल हैं।
यह सेवा झारखंड और दिल्ली-NCR के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प प्रदान करेगी। इसके साथ ही, बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्य स्टेशनों पर चढ़ने वालों के लिए भी यह सेवा लाभकारी सिद्ध होगी। लोहरदगा, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, सासाराम, मिर्ज़ापुर और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों के यात्री भी इस ट्रेन का लाभ उठा सकते हैं।
अगर आप एक ही यात्रा में कई प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे की यह नई योजना आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने अपनी भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन के जरिए नया तीर्थ पर्यटन सर्किट सप्त ज्योतिर्लिंग महायात्रा शुरू करने की घोषणा की है।














