JNU DOP Admission 2026: जेएनयू में डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (jnu) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (dop) प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (DOP) प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके बाद, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
जेएनयू के डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी कार्यक्रम में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करते हों। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए उपयोगी है जो किसी विदेशी या भारतीय भाषा में अपनी दक्षता बढ़ाना चाहते हैं। विस्तृत पात्रता संबंधित भाषा और विभाग के अनुसार विश्वविद्यालय के प्रॉस्पेक्टस में उपलब्ध है।
डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (DOP) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता संबंधित भाषा और कोर्स के अनुसार तय की गई है। सामान्य तौर पर पात्रता इस प्रकार है: उम्मीदवार ने उसी भाषा में डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) या जेएनयू द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता प्राप्त की हो। जिन भाषाओं के लिए DOP संचालित किए जा रहे हैं, उनमें Certificate स्तर पर प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार को जेएनयू द्वारा निर्धारित अन्य शर्तें और दस्तावेज भी पूरे करने होंगे। आवेदन प्रक्रिया के चरणों में जेएनयू एडमिशन पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना और आवेदन फॉर्म भरना शामिल है। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता होगी। 2026-27 सत्र में DOP कार्यक्रम बहासा इंडोनेशियाई, उज़्बेक, हिब्रू, मंगोलियाई और पाली जैसी भाषाओं में उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी, अन्यथा उनकी सीट अगले उम्मीदवार को आवंटित की जा सकती है।



















