








शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (nmmss) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रजिस्ट्रेशन एके
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह रजिस्ट्रेशन एकेडमिक सत्र 2026-27 के लिए है, जिसमें कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही, कक्षा 10 से 12 तक के छात्र भी अपनी स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए इसी तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल (NPS) के माध्यम से की जाएगी।
NMMSS स्कॉलरशिप का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को सहायता प्रदान करना है, ताकि वे कक्षा 8 के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसका मुख्य लक्ष्य स्कूल ड्रॉप आउट को रोकना है। इस स्कॉलरशिप के माध्यम से योग्य छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाती है।
इस स्कॉलरशिप के लिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और स्थानीय निकाय के स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कक्षा 10 से 12 तक के छात्र भी स्कॉलरशिप के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे नवीनीकरण की शर्तों को पूरा करते रहें।
आवेदन के बाद, फॉर्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में इंस्टीट्यूट नोडल अधिकारी (INO) 15 सितंबर, 2026 तक वेरिफिकेशन करेंगे, जबकि दूसरे चरण में जिला नोडल अधिकारी (DNO) 30 सितंबर, 2026 तक वेरिफिकेशन पूरा करेंगे।
◀ पिछला07 Aug, 2026
अगला ▶07 Aug, 2026
Tushar Raheja's century leads iDream to victory: तुषार रहेजा के शतक और प्रदोश पॉल के नाबाद अर्धशतक से जीती आईड्रीम, एन जगदीशन की टीम को मिली हार


NEET Paper Leak: CBI की जांच में विषय विशेषज्ञों की मिलीभगत का खुलासा
Bihar's New Education Mission: 20,000 Teachers to Become Mentors for Peers
Mumbai University results raise concerns: BA-BCom में 80% से ज्यादा छात्र फेल
Dostoevsky's Relevance in India: अतीक के बेटे की कार में मिली दोस्तोवस्की की किताबें
Chhattisgarh AI Mission approved: 500 करोड़ से 6 लाख छात्रों और 1.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगी ट्रेनिंग
AIIMS MSc Nursing Round 1 Seat Allotment Result 2026: एम्स एमएससी नर्सिंग राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जारी
Guru Uday 2026: गुरु बृहस्पति का 12 अगस्त को कर्क राशि में उदय, जानें प्रभाव
National Handloom Day: धागा-धागा भारत: स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक हथकरघे का सफर
JNU DOP Admission 2026: जेएनयू में डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
MBBS seats to increase by 2925 this year: संसद में सरकार ने MBBS की 1,39,864 सीटों की दी जानकारी