Mid-Day Meal Controversy: सीतापुर में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बच्चों की थाली में जली हुई रोटियां और पानी जैसी
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सरकारी स्कूल के मिड-डे मील का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बच्चों की थाली में जली हुई रोटियां और पानी जैसी सब्जी दिखाई दे रही थी। इस वीडियो ने न केवल भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, बल्कि यह भी दर्शाया कि सरकारी पैसे से मिलने वाला भोजन किस हद तक बदहाल हो सकता है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य और रसोइया के खिलाफ आपराधिक न्यासभंग का मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना ने शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही की परतें भी खोल दी हैं।
वीडियो में बच्चों की थाली में न तो दाल थी और न ही कोई उचित सब्जी। रोटियां ऐसी थीं कि देखकर लोगों ने यह सवाल उठाना शुरू कर दिया कि क्या यह खाना है या मजबूरी? सीतापुर के महमूदाबाद विकासखंड के छंगापुर प्राथमिक विद्यालय का यह वीडियो कुछ दिन पहले वायरल हुआ था। इस वीडियो ने केवल खाने की गुणवत्ता पर सवाल नहीं उठाए, बल्कि यह भी पूछा कि मिड-डे मील के लिए आवंटित सरकारी धन का उपयोग आखिर जा कहां रहा है? जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो मामला प्रशासन तक पहुंचा और जांच शुरू हुई। जिलाधिकारी राजा गणपति आर. ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सबसे पहले प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई।



















