Murder in Kaushambi School: दोस्त ने साथी का गला दबाकर की हत्या, सभी टीचर सस्पेंड

चायल से संवाद सूत्र। कौशांबी के चरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सुधवर में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने अपने साथी का गला दबाकर उसकी ज
चायल से संवाद सूत्र। कौशांबी के चरवा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल सुधवर में एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने अपने साथी का गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक छात्र का नाम विहान उर्फ वीरभान है, जो सुधवर गांव का निवासी है। उसके पिता बीरू राठौर एक ऑटो चालक हैं और परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विहान कक्षा पांच का छात्र था और 23 जुलाई को लंच के समय खेल के दौरान उसके और उसके साथी साहिल के बीच विवाद हो गया। घर पहुंचने पर विहान ने अपने पिता को बताया कि उसकी साथी से मारपीट हुई है, जिससे उसके गले में गंभीर चोट आई है। इसके बाद उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



















