Skill Development Initiative: यूपी कौशल विकास मिशन ने 5 प्रमुख संस्थानों को बनाया नॉलेज पार्टनर

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस मिशन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) ने प्रदेश के युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस मिशन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) प्रयागराज, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) प्रयागराज, राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (एनआईईएसबीयूडी) और भारतेंदु नाट्य अकादमी, लखनऊ को नॉलेज पार्टनर के रूप में शामिल किया है। यह साझेदारी युवाओं को केवल प्रमाणपत्र प्रदान करने के बजाय, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन बनाने के उद्देश्य से की गई है। इन संस्थानों की विशेषज्ञता के आधार पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिससे युवाओं को नई तकनीकों, नवाचार और उद्यमिता का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा।
इस नई व्यवस्था के तहत, आईआईटी रुड़की के सहयोग से युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डेटा साइंस, इंजीनियरिंग, अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। इसके अलावा, एमएनएनआईटी प्रयागराज इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, मैन्युफैक्चरिंग और इंडस्ट्री 4.0 आधारित तकनीकी कौशल विकसित करने में मदद करेगा। आईआईआईटी प्रयागराज आईटी, साइबर सुरक्षा, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल स्किल्स और स्टार्टअप इनोवेशन से संबंधित प्रशिक्षण को मजबूत करेगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है।



















