Training for Volunteers: स्वयंसेवक सीख रहे राहत और बचाव के गुर

कुल्लू जिले में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों के लिए युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्
कुल्लू जिले में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों के लिए युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के पिरड़ी केंद्र में चल रहा है। इस प्रशिक्षण में स्वयंसेवकों को ब्यास नदी में सर्च एंड रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न आपदा परिस्थितियों का सामना करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे प्रतिभागियों को आपदा के समय त्वरित और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों का अनुभव प्राप्त हो सके। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन में दक्ष बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित करना है ताकि वे प्राकृतिक या अन्य आपदाओं के दौरान प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस प्रकार के प्रशिक्षण से युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आपदा के प्रति जागरूकता विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल स्वयंसेवकों की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि समाज में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता भी फैलाएगा।



















