Astrological Calendar for August 8, 2026: आज सावन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

आज 8 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह शनिवार का दिन है और पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद एकादशी
आज 8 अगस्त 2026 को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। यह शनिवार का दिन है और पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि दोपहर 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा। आज रोहिणी और मृगशीर्षा नक्षत्र का संयोग है, साथ ही धुव्र, व्याघात के साथ अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। चंद्रमा वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं।
पंचांग के अनुसार, आज का सूर्योदय सुबह 5:46 बजे और सूर्यास्त शाम 7:07 बजे होगा। चन्द्रमा का उदय रात 1:37 बजे और चन्द्रास्त 3:14 बजे होगा। दशमी तिथि दोपहर 1:59 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी। नक्षत्र रोहिणी शाम 4:51 बजे तक रहेगा, फिर मृगशिरा नक्षत्र का समय आएगा।
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक है, जबकि विजय मुहूर्त दोपहर 2:40 से 3:33 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 9:06 से 10:47 बजे तक है और यमगण्ड दोपहर 2:07 से 3:47 बजे तक प्रभावी रहेगा। दिशा शूल पूर्व दिशा की ओर है।
यह लेख ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।



















