Internet erupts over Guru Randhawa's new song Fine Shyt: गुरु रंधावा के नए गाने Fine Shyt पर इंटरनेट का फूटा गुस्सा

पंजाबी-बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका नया गाना 'fine shyt' हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन इस बार इसकी तारीफ के बजाय लोगों की नाराजगी सा
पंजाबी-बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका नया गाना 'Fine Shyt' हाल ही में रिलीज हुआ है, लेकिन इस बार इसकी तारीफ के बजाय लोगों की नाराजगी सामने आ रही है। गाने का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां यूजर्स ने इसके प्रेजेंटेशन और कंटेंट पर तीखे कमेंट्स किए हैं। कई लोगों ने इसे नॉइस पॉल्यूशन तक करार दिया है।
गाने की शुरुआत 18+ डिस्कलेमर से होती है, जिसमें बताया गया है कि वीडियो में सभी लोग 18 साल से अधिक हैं और यह एक काल्पनिक कहानी है। यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी है कि वीडियो में दिखाए गए डांस स्टेप्स को ऑफिस में ट्राई न करें, वरना HR बैन कर सकता है।
गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, "सीधा Noise Pollution है।" वहीं, दूसरे ने कहा, "इस कचरा गाने को ट्रेंड बनते देखने के लिए तैयार हो जाइए।" एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, "ये गाना सुनने से पहले मेरे कान के पर्दे क्यों नहीं फट गए?" जबकि एक कमेंट में कहा गया, "गुरु रंधावा इस्तीफा दो।"
गाने को गुरु रंधावा और यश्वी देसाई ने गाया है, और इसमें रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, राएमा ग्रोवर और मेहर कौर भी नजर आ रहे हैं। इसके बोल गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं। इससे पहले, गुरु रंधावा अपने गाने 'Azul' को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं, जहां उन पर स्कूल की छात्राओं को कथित तौर पर सेक्सुअलाइज करने का आरोप लगा था।



















