Alliance Winner Mini Mathur: द अलायंस की ट्रॉफी जीतने के बाद ट्रॉलर्स को दिया करारा जवाब

अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द अलायंस के पहले सीजन का फिनाले हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें टीवी की जानी-मानी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर को विजेता घोषित क
अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द अलायंस के पहले सीजन का फिनाले हाल ही में संपन्न हुआ, जिसमें टीवी की जानी-मानी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर को विजेता घोषित किया गया। ट्रॉफी जीतने के बाद, मिनी माथुर ने टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ एक विशेष बातचीत में अपने विनिंग मोमेंट, शो के दौरान अपनाई गई रणनीतियों और ट्रोलर्स द्वारा उन्हें दिए गए 'सेफ प्लेयर' के टैग पर अपनी राय साझा की।
जब मिनी माथुर से उनके जीतने के पल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "बहुत-बहुत शुक्रिया! सच कहूं तो मैं उस वक्त पूरी तरह से शॉक्ड थी। जब मैंने 5-स्टेज वाला मुश्किल फिजिकल चैलेंज सबसे पहले जीत लिया था, तब मुझे उम्मीद तो जगी थी कि अगर मेरे कोड्स सही लग गए तो मैं जीत सकती हूं। लेकिन मैं होपिंग अगेंस्ट होप वाली स्थिति में थी। आमतौर पर शोज में माना जाता है कि जो बहुत पॉपुलर होते हैं, वही जीतते हैं। मैं उस स्टीरियोटाइप रियलिटी शो विनर की कैटेगरी में फिट नहीं बैठती।"
मिनी ने आगे बताया कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में आए कई बड़े रियलिटी शोज के ऑफर्स को ठुकरा दिया था क्योंकि उन्हें लगा कि वे आजकल के टीवी शोज की मांगी गई शोर-शराबे और लड़ाई-झगड़े की प्रकृति से मेल नहीं खातीं। लेकिन जब द अलायंस का कांसेप्ट उनके पास आया, तो उन्हें यह पसंद आया क्योंकि इसमें रणनीति बनानी थी और फिजिकल टास्क खेलने थे।
शो में निखिल के बाहर होने के बाद, जब हर किसी को लगा कि मिनी का गेम कमजोर होगा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी रणनीति कभी नहीं बदली। उन्होंने कहा, "लोग सोचते थे कि निखिल और मैं एक ही पावर सेंटर चला रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे। जब वो एलिमिनेट हुए, तो मुझे बुरा इस बात का लगा कि वो इस गेम को अंत तक खेलना चाहते थे।"



















