Mithun Chakraborty undergoes heart surgery: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ वर्षों से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चर्चा में रहे हैं। पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ वर्षों से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर चर्चा में रहे हैं। पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था, जिससे उनके प्रशंसक चिंतित हो गए थे। हाल ही में, उन्हें एक बार फिर से कोलकाता के पीयरलेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है।
अभी वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मिथुन चक्रवर्ती की हालात की जानकारी ली। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती बेड पर आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।
मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पहले भी बिगड़ चुकी है। 10 फरवरी 2024 को उन्हें सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें स्ट्रोक का शिकार पाया था। दो दिन तक अस्पताल में रहने के बाद, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।
अपने करियर में, मिथुन चक्रवर्ती को 3 नेशनल अवार्ड और 4 फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है। साल 2026 में उनके पास 5 फिल्में हैं, जिनमें से कोई भी अभी तक रिलीज नहीं हुई है। उनकी आने वाली फिल्मों में लाहौर 1947, जेलर 2, फिरबो अबर और रतुल मुखर्जी की अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।



















