Controversy over ₹370 Biryani: प्राणित मोरे बोले- जो हुआ उसे बदल नहीं सकता, अब घायल से करेंगे वापसी

370 रुपये की बिरयानी विवाद के चलते स्टैंड-अप कॉमेडियन प्राणित मोरे काफी चर्चा में रहे हैं। कई महीनों से वे लाइमलाइट से दूर हैं और स्टैंड-अप कॉमेडी से भी दूर रहे
370 रुपये की बिरयानी विवाद के चलते स्टैंड-अप कॉमेडियन प्राणित मोरे काफी चर्चा में रहे हैं। कई महीनों से वे लाइमलाइट से दूर हैं और स्टैंड-अप कॉमेडी से भी दूर रहे हैं। अब वे वापसी करने के लिए तैयार हैं और अपने नए कॉमेडी स्पेशल 'घायल' के साथ मंच पर लौटने का ऐलान किया है।
प्राणित मोरे के शो का विवाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना रहा था, जिसमें कई सेलिब्रिटीज ने भी अपनी राय व्यक्त की थी। अब प्राणित अपने नए शो के जरिए उस अनुभव और उससे मिली सीख को दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 'घायल' का पोस्टर साझा किया, जिसमें वे एक स्थान पर स्थिर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि उनके चारों ओर लोग धुंधले दिखाई दे रहे हैं। यह पोस्टर उनके जीवन में आए हालिया उथल-पुथल का प्रतीक माना जा रहा है।
पोस्टर साझा करते हुए प्राणित ने लिखा, "जो हुआ उसे मैं बदल नहीं सकता, लेकिन उस अनुभव के बाद मैं कैसा इंसान बनता हूं, यह मैं तय कर सकता हूं। घायल उसी सफर की कहानी है। इसकी शुरुआत मुंबई से होगी।" कुछ दिन पहले ही प्राणित मोरे ने अपने एक लाइव शो के दौरान पहली बार इस विवाद पर खुलकर बात की। बताया गया है कि यह शो 14 जून को जॉर्जिया में हुआ था। मंच पर आते ही प्राणित भावुक हो गए और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, "जब मैं स्टेज पर आया तो मुझे लगा कि पता नहीं लोग मुझे स्वीकार करेंगे या नहीं। लेकिन आप सभी ने जो प्यार और समर्थन दिया, उससे मुझे बहुत अच्छा लगा। जो कुछ भी हुआ, उसके बाद भी आपने मेरा साथ दिया। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" इसके बाद दर्शकों ने 'वी लव यू' के नारे लगाए और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।



















