Sawan Purnima 2026: सावन पूर्णिमा 28 अगस्त को, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

सावन पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु और चंद्र देव की आराधना की जाती है। श्रावण
सावन पूर्णिमा का पर्व हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण धार्मिक और आध्यात्मिक दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव, भगवान विष्णु और चंद्र देव की आराधना की जाती है। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर स्नान, दान, जप, तप और पूजा-पाठ करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। 28 अगस्त 2026 को मनाए जाने वाले इस पर्व पर रक्षाबंधन और श्रावणी उपाकर्म जैसे प्रमुख पर्व भी मनाए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजा करने से सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली मिलती है।
तिथि प्रारंभ 27 अगस्त 2026, सुबह 9:08 बजे और समाप्ति 28 अगस्त 2026, सुबह 9:48 बजे है। पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11:56 एएम से 12:48 पीएम तक रहेगा, जिसमें दान किया जा सकता है। स्नान का मुहूर्त सुबह 04:28 एएम से 05:12 एएम तक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।
श्रावण पूर्णिमा पर ब्राह्मण समाज में उपाकर्म का विशेष महत्व है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख और समृद्धि की कामना करती हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।



















