Contaminated Water in Greater Noida: 100 से अधिक लोग बीमार, सोसायटी में दहशत

ग्रेटर नोएडा के निराला ग्रीन आर्क सोसायटी में दूषित गंगाजल की आपूर्ति के कारण 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। निवासियों के अनुसार, पानी में बैक्टीरिया की पुष्
ग्रेटर नोएडा के निराला ग्रीन आर्क सोसायटी में दूषित गंगाजल की आपूर्ति के कारण 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। निवासियों के अनुसार, पानी में बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जिससे सोसायटी के 1640 परिवारों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने एओए और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पिछले दो महीनों से गंगाजल की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। बीते एक सप्ताह में सोसायटी के वॉट्सएप ग्रुपों पर उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार के कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में लोग अब आरओ के पानी को भी उबालकर पीने को मजबूर हैं।
स्थिति बिगड़ने के बाद एओए ने पानी के नमूने एक निजी लैब में भेजे, जहां रिपोर्ट में पानी को पीने योग्य नहीं पाया गया। इसमें कोलीफार्म और ई.कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली, जो जलजनित बीमारियों का मुख्य कारण माने जाते हैं। निवासियों का कहना है कि सिर्फ दो सप्ताह में 100 से अधिक लोग बीमार हुए हैं, जिनमें लगभग 70 बच्चे भी शामिल हैं। पवन नामक एक निवासी ने बताया कि उसके परिवार के सभी सदस्य बीमार हैं और लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।



















