Weather Alert in Punjab: पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून, पारा 39.2 डिग्री पहुंचा

पंजाब में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण बुधवार को तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग ने वीरवार से अगले छह दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में ह
पंजाब में मानसून के कमजोर पड़ने के कारण बुधवार को तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि देखी गई। मौसम विभाग ने वीरवार से अगले छह दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बठिंडा में बुधवार को सबसे अधिक तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य के करीब है। पठानकोट में न्यूनतम पारा 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य के लिए सबसे कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है। फिलहाल, तापमान सामान्य के नजदीक बना हुआ है।
राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति कुछ इस प्रकार रही: अमृतसर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम 27.0 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। फाजिल्का में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और फिरोजपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


















