USFDA warns Dabur: डाबर को यूएसएफडीए ने नियमों के उल्लंघन पर चेतावनी दी

नई दिल्ली। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने डाबर इंडिया को एक चेतावनी पत्र जारी किया है, जिसमें कंपनी के सिलवासा स्थित द
नई दिल्ली। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) ने डाबर इंडिया को एक चेतावनी पत्र जारी किया है, जिसमें कंपनी के सिलवासा स्थित दवा निर्माण संयंत्र में मौजूदा अच्छी निर्माण पद्धतियों (सीजीएमपी) के नियमों के गंभीर उल्लंघन का उल्लेख किया गया है। यह पत्र उस समय जारी किया गया जब यूएसएफडीए ने सिलवासा में कंपनी के संयंत्र का निरीक्षण किया। पत्र में कहा गया है कि डाबर को 15 कार्यदिवसों के भीतर लिखित जवाब देना होगा, जिसमें यह स्पष्ट करना होगा कि कंपनी ने नियमों के उल्लंघन को ठीक करने और भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए हैं।
यूएसएफडीए ने डाबर इंडिया के सीईओ मोहित मल्होत्रा को लिखे पत्र में कई गंभीर मुद्दों की ओर इशारा किया है। इनमें डाटा में गड़बड़ी, अपर्याप्त निगरानी और मैन्युफैक्चरिंग कंट्रोल में खामियां शामिल हैं। जांचकर्ताओं ने पाया कि कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग लाइन के लिए जो इक्विपमेंट यूसेज लॉगबुक प्रस्तुत की थी, उसमें हेरफेर किया गया था। यह लॉगबुक किसी मशीन या उपकरण के उपयोग की तारीख, समय, कार्य का विवरण और उसे चलाने वाले व्यक्ति की जानकारी दर्ज करने के लिए आवश्यक होती है। इसके अलावा, लैब कंट्रोल में भी कई कमियों का जिक्र किया गया है, जिसमें रिकॉर्ड अधूरे होने और अमेरिका में बेचे जाने वाले कई बैच की दवा के लिए सपोर्टिंग टेस्ट प्रोसेस, वर्कबुक और डाटा शीट की अनुपलब्धता शामिल है।



















