Good News! Integrated AYUSH Hospitals in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर को मिले 5 इंटीग्रेटेड आयुष अस्पताल

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पांच एकीकृत आयुष अस्पतालों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 50 बिस्तरों की है। इनमें से कुलगाम में ए
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत पांच एकीकृत आयुष अस्पतालों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 50 बिस्तरों की है। इनमें से कुलगाम में एक अस्पताल पहले से ही कार्यरत है, जबकि किश्तवाड़, कुपवाड़ा, बिलावर (कठुआ) और सांबा में चार अस्पतालों का निर्माण कार्य चल रहा है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में इस बात की जानकारी दी। सरकार ने कुलगाम में स्थापित एकीकृत आयुष अस्पताल के लिए 925.56 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है, जिसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और लोगों को एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
इसके अलावा, निर्माणाधीन अस्पतालों के लिए किश्तवाड़ को पांच करोड़ रुपये, कुपवाड़ा को 729.39 लाख रुपये, बिलावर को 735.21 लाख रुपये और सांबा को 667.05 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। जम्मू-कश्मीर में दो और एकीकृत आयुष अस्पतालों को भी मंजूरी मिली है, जिनमें से एक गाड़ीगढ़ में एक करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत है, लेकिन इसका निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। वहीं, कश्मीर में 125 लाख रुपये की लागत वाला एक अस्पताल निर्माणाधीन है। यह सभी अस्पताल राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत स्थापित किए जा रहे हैं, जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी स्टेट एनुअल एक्शन प्लान के आधार पर वित्तीय सहायता प्रदान करता है।



















