Duleep Trophy 2026-27: रजत पाटीदार बने सेंट्रल जोन के कप्तान

भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया सीजन दलीप ट्रॉफी 2026-27 से शुरू होने वाला है। मौजूदा चैम्पियन सेंट्रल जोन ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमे
भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया सीजन दलीप ट्रॉफी 2026-27 से शुरू होने वाला है। मौजूदा चैम्पियन सेंट्रल जोन ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें रजत पाटीदार को एक बार फिर कप्तान बनाया गया है। रजत पाटीदार की कप्तानी में सेंट्रल जोन लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। इस बार टीम में कई अंतरराष्ट्रीय और उभरते हुए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो टीम की ताकत को और बढ़ाएंगे। रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है, जो अपनी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे और तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी टीम का हिस्सा हैं। हर्ष दुबे स्पिन विभाग में संतुलन प्रदान करेंगे, जबकि यश ठाकुर नई गेंद से आक्रमण की अगुवाई करेंगे।
टीम की तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी यश ठाकुर, नचिकेत भुटे और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान संभालेंगे। विकेटकीपर के रूप में आर्यन जुयाल को पहली पसंद माना गया है, जबकि कुणाल सिंह राठौड़ बैकअप विकल्प के तौर पर मौजूद रहेंगे। मौजूदा चैम्पियन होने के नाते, सेंट्रल जोन को पहले दौर में खेलने की आवश्यकता नहीं है और टीम 30 अगस्त को सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ईस्ट जोन या नॉर्थ ईस्ट जोन में से किसी एक टीम से होगा। दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 6 सितंबर से खेला जाएगा।
















