New Nature and Fitness Hub in Dehradun: राष्ट्रपति उद्यान अब अंतिम चरण में

देहरादून के निवासियों के लिए एक नई खुशखबरी है। दून शहर में जल्द ही एक ऐसा स्थान विकसित होने जा रहा है, जहाँ लोग प्रकृति की गोद में सैर कर सकेंगे, फिटनेस गतिविधि
देहरादून के निवासियों के लिए एक नई खुशखबरी है। दून शहर में जल्द ही एक ऐसा स्थान विकसित होने जा रहा है, जहाँ लोग प्रकृति की गोद में सैर कर सकेंगे, फिटनेस गतिविधियों में भाग ले सकेंगे और सांस्कृतिक आयोजनों का आनंद ले सकेंगे। राजपुर रोड पर स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ में फैला राष्ट्रपति उद्यान अब अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। यह उद्यान न केवल एक हरित क्षेत्र होगा, बल्कि यह स्वास्थ्य, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने हाल ही में इस परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा के प्रति अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को प्रगति की समीक्षा की जाएगी ताकि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना में जागिंग, साइकिलिंग, योग और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। डीएम ने कहा कि यहां बनाई जा रही प्रत्येक सुविधा का उद्देश्य आम नागरिकों और पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि विद्युत विभाग का लगभग 80 प्रतिशत और उद्यान विभाग का करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उद्यान में 2700 मीटर लंबा जागिंग, साइकिलिंग और वाकिंग ट्रैक, 840 मीटर लंबा बोर्डवाक, आधुनिक थीम पार्क, कैफेटेरिया और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।



















