Medical College in Tehri: टिहरी मेडिकल कॉलेज में जनभावनाएं होंगी सबसे बड़ा आधार, जरूरत के अनुरूप होगा फैसला

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी के विधायक किशोर
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय से मुलाकात की। इस बैठक में टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि टिहरी जैसे भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और संवेदनशील जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी, बल्कि पूरे गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इस दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं, आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा अवसंरचना का विकास, मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षा का विस्तार और आधुनिक स्वास्थ्य संस्थानों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन सेवाओं का विस्तार और मेडिकल शिक्षा संस्थानों की संख्या में वृद्धि शामिल है।



















