Maharashtra FDA Chief: दूध में कॉस्टिक सोडा और शैम्पू मिलाने का मामला गंभीर

भारत में दूध में मिलावट का मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (fda) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने हाल ही में एक इंटरव्यू
भारत में दूध में मिलावट का मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंथेटिक और केमिकल युक्त दूध के कारोबार को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक ऐसा नेटवर्क सामने आया है, जिसमें विभिन्न लोग मिलकर नकली दूध तैयार कर रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इस प्रकार के मिलावटी दूध का लगातार सेवन करने से पाचन तंत्र, लिवर और किडनी जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि, इस मामले की जांच अभी भी जारी है।
फूडफार्मर (FoodPharmer) को दिए गए इंटरव्यू में तुकाराम मुंढे ने कहा कि जांच में सिंथेटिक और केमिकल युक्त दूध बनाने के संकेत मिले हैं। उनके अनुसार, एक व्यक्ति स्किम्ड मिल्क पाउडर उपलब्ध कराता था, जबकि दूसरा केमिकल और इमल्सीफायर सप्लाई करता था। ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि दूध जैसा मिश्रण तैयार किया जा सके। मुंढे ने बताया कि इस प्रक्रिया में कॉस्टिक सोडा और कुछ अन्य चीजों के साथ शैंपू का भी उपयोग किया जा रहा है, जिसे उन्होंने पूरी तरह गैरकानूनी और गंभीर मामला बताया।



















