Fraud in Bihar: जीविका दीदियों के साथ लोन के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा

मुजफ्फरपुर जिले में जीविका से जुड़ी कई दीदियां एक बड़े फर्जीवाड़े का शिकार हो गई हैं। इन महिलाओं को बैंक द्वारा लोन चुकाने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिससे
मुजफ्फरपुर जिले में जीविका से जुड़ी कई दीदियां एक बड़े फर्जीवाड़े का शिकार हो गई हैं। इन महिलाओं को बैंक द्वारा लोन चुकाने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिससे उन पर भारी दबाव बढ़ गया है। दीदियों का कहना है कि उन्हें बैंक के अधिकारियों द्वारा घर की कुर्की की धमकी दी गई है। पीड़ित महिलाओं में गीता देवी, संगीता देवी और किरण देवी शामिल हैं, जिन्होंने बताया कि बैंक के लगातार दबाव के कारण वे मानसिक तनाव में हैं। इसके साथ ही, उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें रोजाना ताने मार रहे हैं, जिससे उनकी स्थिति और भी खराब हो गई है।
महिलाओं ने जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा गांगुली और उनके पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अनीशा गांगुली और उनके पति ने उन्हें मशरूम उत्पादन और बेहतर भविष्य का झांसा देकर कागजात पर दस्तखत कराए थे। दीदियों को हर महीने 20 हजार रुपये वेतन और दो स्टाफ के लिए 12 हजार रुपये अलग से देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि उनके नाम पर लाखों रुपये का लोन निकाल लिया गया। इस फर्जीवाड़े के कारण महिलाओं के पासबुक बैंक के पास जब्त कर लिए गए हैं और उनके कई कागजात और पहचान पत्र भी ब्लॉक हो गए हैं।
















