Chhatarpur Murder: पड़ोसी ने शराब के नशे में महिला की हत्या कर शव को कुल्हाड़ी से काटा

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा रोड गांव में बुधवार को एक महिला का शव दो टुकड़ों में कचरे के ढेर में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब के
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा रोड गांव में बुधवार को एक महिला का शव दो टुकड़ों में कचरे के ढेर में मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि शराब के नशे में गाली-गलौज करने से नाराज पड़ोसी ने पहले महिला की लाठी मारकर हत्या की। आरोपी ने बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए कुल्हाड़ी से काटकर कचरे में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला की पहचान 40 वर्षीय रुखसाना खान के रूप में हुई है, जो बबलेश अहिरवार की पत्नी थीं। रुखसाना 4 अगस्त से लापता थीं। उनकी पहली शादी उत्तर प्रदेश के महोबा में हुई थी और 2011 में उन्होंने बबलेश से दूसरी शादी की थी। बबलेश ने बताया कि रुखसाना को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर घर से बाहर चली जाती थीं।
बबलेश ने पुलिस को बताया कि 4 अगस्त की दोपहर जब वह मजदूरी से खाना खाने घर आए, तो रुखसाना पड़ोसी के घर बैठी थीं। उन्होंने रुखसाना को घर चलकर खाना खाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं आईं। पति ने बताया कि शाम को लौटने पर भी पत्नी का कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी रुखसाना की जानकारी नहीं मिली।
अगले दिन, 5 अगस्त को गांव में कचरे के ढेर में शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस पूछताछ में पड़ोसी बुद्ध अहिरवार ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने कहा कि 4 अगस्त को रुखसाना उसके घर शराब पीने आई थीं। अधिक शराब पीने के बाद गाली-गलौज करने लगीं, जिससे गुस्से में आकर उसने महिला के सिर पर लाठी मार दी। लाठी लगने से रुखसाना की मौके पर ही मौत हो गई।
















