Chhattisgarh government allocates ₹21.81 crores for four-lane road: बेमेतरा, मुंगेली के इन गांवों को 4-लेन की सौगात

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क को फोरलेन में उन्नयन के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह राशि 36.
छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क को फोरलेन में उन्नयन के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह राशि 36.40 किमी लंबी फोरलेन सड़क के निर्माण में उपयोग की जाएगी। उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इस योजना को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के लिए प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी किया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को समय सीमा में निविदा प्रक्रिया पूरी करने और निर्माण कार्य में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
निर्माण एजेंसी को अनुबंधित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के लिए भी कहा गया है। विभाग ने अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि को रोकने के निर्देश दिए हैं। केवल अपरिहार्य कारणों पर ही समय-सीमा में वृद्धि की अनुमति दी जाएगी।
















