Constable found dead in Lucknow police station: गोमतीनगर थाने में कांस्टेबल की मौत से सनसनी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में रविवार को एक 26 वर्षीय सिपाही ने आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही की पहचान बिजनौर जिले के चांदपुर निवासी आकाश यादव
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में रविवार को एक 26 वर्षीय सिपाही ने आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही की पहचान बिजनौर जिले के चांदपुर निवासी आकाश यादव के रूप में हुई है। आकाश 2019 बैच के सिपाही थे और पिछले दो वर्षों से गोमतीनगर थाने में तैनात थे, जहां वह क्राइम टीम में कार्यरत थे और थाना परिसर में बने कमरे में रहते थे।
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे आकाश ने अपने सहकर्मी को फोन किया और शाम को मिलने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कॉल काट दी। कुछ समय बाद, एक अन्य सिपाही ने आकाश के कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा बंद था और काफी इंतजार करने के बाद जब वह खिड़की से झांककर देखा, तो आकाश पंखे से लटके हुए पाए गए।
घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच शुरू की। प्रारंभिक छानबीन में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आकाश ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस अब उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से संबंधित पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है।
गोमतीनगर थाना प्रभारी ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आकाश यादव की तैनाती पिछले दो वर्षों से थाने में थी और वह क्राइम टीम का हिस्सा थे। इस घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
















