ED Director Rahul Naveen gets extension: सरकार ने 1 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल

प्रवर्तन निदेशालय (ed) के निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने यह निर्णय रविवार, 09 अगस्त 2026 को कैबिनेट की नियुक्ति स
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने यह निर्णय रविवार, 09 अगस्त 2026 को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की बैठक में लिया। राहुल नवीन का वर्तमान कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को समाप्त होने वाला था, लेकिन अब यह 13 अगस्त 2027 तक बढ़ा दिया गया है। राहुल नवीन को अगस्त 2024 में ED के पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने 31 जुलाई 2027 को उनके निर्धारित रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन को मंजूरी दी है। राहुल नवीन, जो 1993 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर हैं, को 14 अगस्त 2024 को ED के फुल-टाइम चीफ के रूप में नियुक्त किया गया था।
ईडी निदेशक के कार्यकाल को बढ़ाने के नियमों के अनुसार, किसी अधिकारी को प्रारंभिक दो साल के कार्यकाल के बाद तीन बार एक-एक साल का एक्सटेंशन दिया जा सकता है। राहुल नवीन को यह पहला एक्सटेंशन मिला है, और सरकार उनके लिए आगे भी दो एक्सटेंशन दे सकती है।
















