Delhi-UP border resonates with Har-Har Mahadev chants: CM Rekha Gupta showers blessings on Shiv devotees

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, व
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल और जितेंद्र महाजन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और सेवा शिविर संचालक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों के लिए विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजन, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और विश्राम की सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर संचालकों से संवाद करते हुए उन्होंने उनके सेवा भाव की सराहना की और कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना आस्था और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सावन मास में हजारों शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष बड़ी संख्या में महिलाएं भी कांवड़ यात्रा में शामिल हो रही हैं। रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि किसी भी शिवभक्त या कांवड़ सेवा शिविर को असुविधा न हो। सरकार द्वारा कांवड़ सेवा समितियों को वित्तीय सहायता, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाएं और ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।















