Sambhal Violence: SIT Report Exposes Conspirators Behind Unrest

संभल का इतिहास केवल विवादों का नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति का एक पवित्र स्थान भी है। प्राचीन काल से संभल हिंदुओं का एक प्रसिद्ध आस्था केंद्र रहा है, जहां भगवा
संभल का इतिहास केवल विवादों का नहीं, बल्कि यह सनातन संस्कृति का एक पवित्र स्थान भी है। प्राचीन काल से संभल हिंदुओं का एक प्रसिद्ध आस्था केंद्र रहा है, जहां भगवान हरिहर नाथ (भगवान विष्णु) का मंदिर स्थित है। शास्त्रों और लोक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु यहां अपने दसवें कल्कि अवतार के रूप में अवतरित होंगे। वर्ष 1526 में मुगल आक्रांता बाबर ने इस प्राचीन मंदिर को तुड़वा दिया था। न्यायालय के आदेश पर जब इस ऐतिहासिक स्थल का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने के लिए टीम पहुंची, तो एक सोची-समझी साजिश के तहत विरोध और उपद्रव का माहौल तैयार किया गया।
सर्वेक्षण के दौरान भीड़ को उकसाकर पुलिस और सर्वे टीम पर प्राणघातक हमले किए गए। उपद्रवियों ने पथराव और गोलीबारी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए। दंगाइयों का मुख्य उद्देश्य संभल को हिंदू-मुस्लिम दंगे की आग में झोंकना था। हालांकि, उत्तर प्रदेश पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तत्परता, कठोरता और चुस्त-दुरुस्त रणनीति के कारण स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया गया और दंगा फैलने से रोक दिया गया।
संभल में दंगों का एक लंबा और दर्दनाक इतिहास रहा है, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि घटना के तुरंत बाद 123 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट पर न्यायालय में ट्रायल शुरू हो चुका है और दोषियों को सख्त सजा होना तय है। एसआईटी की जांच और साक्ष्यों ने इस पूरी साजिश के चेहरों को बेनकाब कर दिया है। सर्वे के विरोध और दंगे की साजिश में मुख्य भूमिका संभल के समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने निभाई। उनके खिलाफ बिजली चोरी के मामले में 1 करोड़ 91 लाख रुपये की रिकवरी निकाली गई है, जिसमें से उन्होंने मात्र 6 लाख रुपये जमा किए हैं।
सपा विधायक इकबाल महमूद का बेटा सुहैल इकबाल, जामा मस्जिद इंतज़ामिया कमेटी का सदर ज़फ़र अली, सचिव और वकील महसूद अली फ़ारूक़ी, एडवोकेट क़ासिम ज़माल और नततन (लड्ढन) ख़ान भी इस साजिश में प्रमुखता से शामिल रहे। इस हिंसा के तार अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट से भी जुड़े हैं। फरार अपराधी तारिक साटा दुबई में बैठकर इस गिरोह का संचालन कर रहा था। तारिक दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से हर साल 300 से 350 लग्जरी गाड़ियों की चोरी करवाता था। इन गाड़ियों को नेपाल और उत्तर-पूर्व के रास्तों से विदेशों में बेचा जाता था। इस अवैध कमाई का इस्तेमाल विदेशी हथियारों की तस्करी और संभल जैसे स्थानों पर दंगाइयों को हथियार उपलब्ध कराने में किया जाता था।
















