JPSC Protest Continues: सरकार और छात्रों के बीच वार्ता बेनतीजा, आंदोलन जारी

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर क
झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को छात्रों और राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन यह वार्ता भी बिना किसी ठोस निर्णय के समाप्त हो गई। छात्रों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को सुना है, लेकिन वे भूख हड़ताल वापस लेने का निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष मुद्दे उठाए जाने के बाद ही करेंगे।
जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल से सुबह लगभग 10:30 बजे मोरहाबादी के गेस्ट हाउस पहुंचा, जहां सुबह करीब 11:30 बजे बैठक शुरू हुई। इस बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच द्वारा रखी गई मांगों को दोहराया और टीजीटी परीक्षा सहित अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं से संबंधित मुद्दों को भी उठाया।
बैठक में झामुमो के सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, कांग्रेस की दीपिका सिंह पांडे और राजद के संजय यादव शामिल हुए। बैठक के बाद सुदिव्य कुमार सोनू ने मीडिया को बताया कि छात्रों से सुझाव और विचार एक ईमेल आईडी पर भेजने की अपील की गई है।
छात्र प्रतिनिधि चंदन रजक ने कहा कि बैठक में उनकी मांगों को सुना गया है और अब इन्हें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के निर्णय के बाद ही छात्र भूख हड़ताल और आंदोलन वापस लेंगे। छात्रों ने यह भी कहा कि जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा और वे 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के लिए भी तैयार हैं।
















