Inspection of Jamadoba Water Plant: धनबाद मेयर संजीव सिंह ने जामाडोबा जल संयंत्र का निरीक्षण किया

झरिया क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से ठप जलापूर्ति और जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने गुरुवार को जामाडोबा स्थित झमाडा जल संयंत्र का औचक नि
झरिया क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से ठप जलापूर्ति और जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने गुरुवार को जामाडोबा स्थित झमाडा जल संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। मेयर ने नदी किनारे जाकर फुटबाल, कार्यरत और खराब मोटर पंपों तथा वाल्व की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्टर प्लांट की क्लेरिफायर टंकी और चोक हो चुके पाइपों का भी निरीक्षण किया। मेयर ने झमाडा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलापूर्ति को तुरंत सामान्य किया जाए। अधिकारियों ने संयंत्र से जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक समस्याएं बताईं, जिस पर मेयर ने कहा कि विभागीय परेशानियां बाद में सुलझाई जाएंगी, प्राथमिकता जनता को पानी पहुंचाना है। मौके पर झमाडा के अवर प्रमंडल अभियंता कृपा शंकर यादव, सभी कनीय अभियंता, विधायक प्रतिनिधि राज किशोर जैना और बप्पी बाउरी सहित अनेक समर्थक उपस्थित थे।
















