Dog Shelter in Bhagalpur: आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी राहत, 1.10 करोड़ से बनेगा डॉग शेल्टर

भागलपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमले से परेशान नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है। नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी, बंध्याकरण और रेबीज संक्
भागलपुर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमले से परेशान नागरिकों के लिए राहत की खबर आई है। नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी, बंध्याकरण और रेबीज संक्रमित कुत्तों के इलाज के लिए एक व्यापक योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 'संतुलन जीव कल्याण संस्था' को जिम्मेदारी सौंपी गई है, और उन्हें एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। प्रारंभिक चरण में, संस्था को भूतनाथ मंदिर परिसर में नगर निगम के एमआरएफ सेंटर में अस्थायी सेटअप लगाने की अनुमति दी गई है। यहां पर साफ-सफाई और आवश्यक तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। जैसे ही व्यवस्था पूरी होगी, आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनका टीकाकरण व नसबंदी करने का अभियान शुरू किया जाएगा।
नगर निगम ने कनकैथी स्थित डंपिंग ग्राउंड परिसर में एक आधुनिक डॉग शेल्टर सह एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर विकसित करने की योजना बनाई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 1.34 करोड़ रुपये है, जिसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की गई है। गुरुवार को वित्तीय बोली खोली गई, जिसमें तीन एजेंसियों ने भाग लिया। बाबुल चंदन एजेंसी ने 1.10 करोड़ रुपये की न्यूनतम दर (L1) प्रस्तुत की, जिसके बाद उसे चयनित किया गया। अब एजेंसी से बैंक गारंटी प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
















