Drone Monitoring in UP: वीबी-जीरामजी के कार्यों की ड्रोन से निगरानी का निर्देश

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) के अंतर्गत चल रहे विकास कार
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जीरामजी) के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि विकास कार्यों की निगरानी में आधुनिक तकनीक का समुचित उपयोग किया जाए। इसके तहत चयनित 12 जिलों में विकास कार्यों की ड्रोन आधारित मैपिंग एवं फोटोशूट कराया जाएगा, जिससे प्रत्येक कार्य का सटीक और तकनीकी मूल्यांकन संभव हो सके। उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इस प्रक्रिया से विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से तैयार होने वाले डिजिटल अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव किया जाए। उन्होंने कहा कि हर परियोजना की प्रगति का नियमित रूप से तुलनात्मक विश्लेषण किया जाना चाहिए। इससे न केवल कार्यों की पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूरा करने में भी आसानी होगी। यदि किसी कार्य में प्रगति अपेक्षित स्तर पर नहीं है, तो वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है।
















