Fake Propylene Glycol Racket Busted: फरीदाबाद में नकली प्रोपिलीन ग्लाइकोल रैकेट का पर्दाफाश, कफ सिरप में इस्तेमाल होने से जान को खतरा

फरीदाबाद में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने एक बड़े नकली प्रोपिलीन ग्लाइकोल रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब अधिकारियों को जिले में
फरीदाबाद में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने एक बड़े नकली प्रोपिलीन ग्लाइकोल रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई तब की गई जब अधिकारियों को जिले में कफ सिरप में नकली प्रोपिलीन ग्लाइकोल के इस्तेमाल की शिकायत मिली। जांच के दौरान, सेक्टर-69, आइएमटी स्थित कोकना एशिया इंग्रेडिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड के परिसर पर छापेमारी की गई, जहां औद्योगिक श्रेणी के प्रोपिलीन ग्लाइकोल को बड़े पैमाने पर री-पैकेजिंग कर बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि यदि जब्त की गई खेप की गुणवत्ता तय सीमा से अधिक दूषित पाई जाती है, तो यह मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रोपिलीन ग्लाइकोल का उपयोग कफ सिरप और अन्य दवाओं के निर्माण में बड़े पैमाने पर किया जाता है, इसलिए इसकी गुणवत्ता और शुद्धता की जांच करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई राज्य के औषधि नियंत्रक रिपन मेहता के नेतृत्व में की गई है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी स्थापित निर्माता के ब्रांड के नाम का उपयोग करके फार्मास्युटिकल-ग्रेड प्रोपिलीन ग्लाइकोल की कथित रूप से री-पैकेजिंग और जालसाजी की गई है।
















