FCRA Bill in Rajya Sabha: 12 अगस्त को आ सकता है FCRA बिल, अमित शाह से मिले ईसाई धर्मगुरु

विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (fcra), 2026 को लेकर देश में बहस और विवाद जारी है। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बा
विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA), 2026 को लेकर देश में बहस और विवाद जारी है। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बताया कि यह महत्वपूर्ण बिल 12 अगस्त को संसद में पेश किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कानून इस तारीख से लागू नहीं होगा। इस विधेयक के प्रावधानों को लेकर ईसाई समुदाय और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) में चिंता का माहौल है। इसी संदर्भ में, राज्यसभा सांसद पी. विल्सन के नेतृत्व में ईसाई धर्मगुरुओं का एक 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि FCRA बिल को या तो वापस लिया जाए या फिर इसे समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजा जाए।
यह दूसरी बार है जब कैथोलिक विशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) ने अमित शाह से मुलाकात की है। इससे पहले, 10 जुलाई को CBCI ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर इस बिल को वापस लेने और सभी पक्षों से चर्चा के बाद ही नया मसौदा तैयार करने की अपील की थी। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को ध्यान से सुना और उनकी चिंताओं को नोट किया। सरकार ने आश्वासन दिया है कि इस कानून का ईसाई मिशनरियों और सामाजिक समूहों पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
















