Suspense in Himachal Congress: कसौली में बैठक दूसरी बार टली, कैबिनेट विस्तार पर लटका सवाल

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी की राजनीति मामलों की बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। यह बैठक पहले धर्मशाला में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस कमेटी की राजनीति मामलों की बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। यह बैठक पहले धर्मशाला में आयोजित होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे टालना पड़ा। अब यह बैठक चंडीगढ़ के नजदीक कसौली में आयोजित की जानी थी, जहां सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। वीरवार सुबह अचानक बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया गया, जिससे पार्टी के भीतर सस्पेंस बढ़ गया है। इस बैठक का आयोजन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार किया जा रहा था, लेकिन दिल्ली में चल रहे संसद सत्र के कारण वे बैठक में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में उन्होंने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया।
बैठक की अगली तारीख संसद सत्र के बाद तय की जाएगी। पिछले महीने 16 जुलाई को धर्मशाला में आयोजित होने वाली बैठक भी इसी कारण से टल गई थी, जब पंजाब में कांग्रेस के बीच सियासी घमासान मचा हुआ था। उस समय केसी वेणुगोपाल वहां रुके थे। अब लोकसभा का सत्र चल रहा है और वहां भी सियासत गरमाई हुई है, जिससे वेणुगोपाल इस बैठक के लिए समय नहीं निकाल पाए हैं। बैठक के स्थगित होने से मंत्रिमंडल विस्तार और मंत्रियों के विभागों में फेरबदल का मामला भी लटक सकता है, जो पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है।
















