Voices from Leh to Delhi: लद्दाख की पुकार, केंद्र कब सुनेगा?

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने केंद्र सरकार से लद्दाख की चार प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। संगठन ने 24 सितंबर 2025 को हुई
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने केंद्र सरकार से लद्दाख की चार प्रमुख मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। संगठन ने 24 सितंबर 2025 को हुई घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने और मामले वापस लेने की मांग की है। एलएबी ने कहा कि लद्दाख से जुड़े लंबित मुद्दों पर केंद्र सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए। पिछले कई वर्षों से एपेक्स बॉडी और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) लद्दाख की मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। संगठन ने आरोप लगाया कि केंद्र के साथ चल रही वार्ता प्रक्रिया बेहद धीमी है और इससे क्षेत्र की जनता में निराशा बढ़ रही है।
एलएबी के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को लद्दाख के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से अपनी लोकतांत्रिक और संवैधानिक मांगों के समाधान की प्रतीक्षा कर रही है। संगठन ने 24 सितंबर 2025 को लेह में हुई घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें पुलिस ने बिना किसी वैधानिक आदेश के गोलीबारी की, जिससे एक पूर्व सैनिक सहित कई निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। एलएबी ने मृतकों और घायलों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
















