Noida Airport International Terminal: सितंबर तक तैयार होगा नोएडा एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल, दिसंबर से विदेशी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद

ग्रेटर नोएडा में स्थित नोएडा एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल सितंबर महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि नागर
ग्रेटर नोएडा में स्थित नोएडा एयरपोर्ट का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल सितंबर महीने के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच और अनापत्ति मिलने के बाद साल के अंत तक विदेशों के लिए विमान सेवाएं शुरू होने की संभावना है। विशेष रूप से मध्य पूर्वी एशिया और आसियान देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें 15 जून से शुरू हो चुकी हैं, जिसमें बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों के लिए इंडिगो और अकासा एयर द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं। हालांकि, यात्रियों को अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का बेसब्री से इंतजार है।
अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, सिविल वर्क पूरा हो चुका है और आंतरिक सज्जा का कार्य जारी है। सितंबर के अंत तक अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन विमान सेवाओं की शुरुआत से पहले नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। सुरक्षा मानकों को लेकर पहले भी कई आपत्तियां उठाई गई थीं, जिसके कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 मार्च को उद्घाटन के बाद भी यात्री सेवाएं 15 जून से शुरू हो पाईं।
















