Rape case in Gurugram hotel: दिल्ली की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया

गुरुग्राम में एक होटल में दिल्ली के विकास नगर की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक ने जनवरी से मार्च के
गुरुग्राम में एक होटल में दिल्ली के विकास नगर की 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि एक युवक ने जनवरी से मार्च के बीच किशोरी को एमजी रोड स्थित होटल में कई बार दुष्कर्म का शिकार बनाया। यह मामला तब उजागर हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई और अस्पताल में उसकी जांच की गई। पीड़िता के परिवार ने जब उसकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया, तब डॉक्टरों ने गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इस मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले दिल्ली के रनहौला थाने में जीरो एफआइआर दर्ज की गई। इसके बाद केस को गुरुग्राम के डीएलएफ फेज एक थाने में ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली है और वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के विकास नगर में किराए पर रहती है। पीड़िता और आरोपित एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। आरोप है कि 1 जनवरी से 22 मार्च के बीच आरोपित ने किशोरी को बहला-फुसलाकर गुरुग्राम के एमजी रोड सिकंदरपुर स्थित एक होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी ने डर के कारण पहले किसी को इस बारे में नहीं बताया। लेकिन जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, तो उसके परिवार ने उसे अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। अस्पताल में जांच के दौरान जब गर्भवती होने की पुष्टि हुई, तब यह मामला सामने आया।
















