Violence erupts in Patna after road accident: पटना में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल, गुस्साई भीड़ ने गाड़ियों में लगाई आग

पटना में एक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को बड़ा बवाल देखने को मिला। हादसे में मनीष कुमार नामक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने एक बस में आग लगा दी औ
पटना में एक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार को बड़ा बवाल देखने को मिला। हादसे में मनीष कुमार नामक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने एक बस में आग लगा दी और मौके पर पहुंची पुलिस की तीन गाड़ियों को भी जला दिया।
घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल इलाके में हुई, जहां एक तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और कई बसों के शीशे तोड़ दिए।
घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में जलती हुई बसें दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में बल तैनात किया है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक सड़क पार कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
















