Strict Action During Kanwar Yatra: बस्ती में कांवड़ यात्रा पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान

बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक सख्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हाईवे के किनारे
बस्ती में कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक सख्त अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हाईवे के किनारे स्थित ढाबों और दुकानों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा संदिग्ध और मिलावट वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही, दुकानों पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी निर्देश दिए जा रहे हैं। इस बार खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष रूप से कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यह कदम उठाया है ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। जांच टीम ने दुकानों पर बार कोड चस्पा करने की प्रक्रिया भी शुरू की है। इस बार कोड को स्कैन करके लोग मिलावट की शिकायत कर सकते हैं, जिससे कार्रवाई की जा सकेगी।
अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए पिछले एक सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विशेष ध्यान हाईवे के किनारे स्थित ढाबों और दुकानों पर दिया जा रहा है। अधिकारियों की दो टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से एक टीम शहरी क्षेत्रों में और दूसरी टीम ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रही है। बुधवार को हर्रैया और बड़ेवन के आस-पास की दुकानों पर जांच की गई। इस दौरान लोगों को मिलावट के खिलाफ जागरूक करने का भी कार्य किया गया।
















