Sword Attack in Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में दिनदहाड़े तलवार से हमला

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर तलवार से हमला करने की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। यह वारदात इंद
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर तलवार से हमला करने की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। यह वारदात इंदौरा बाजार में हुई, जहां एक मामूली मोबाइल विवाद ने खूनखराबे का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, राकेश नामक युवक का मोबाइल फोन को लेकर तीन युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक तलवार लेकर आए और राकेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर पड़े। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
हमलावरों की पहचान लबी, अंकु और एक अन्य युवक के रूप में हुई है, जो सभी इंदौरा के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकु को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इंदौरा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
















