Trump's New Condition: ईरान के साथ बातचीत से पहले युद्ध में मारे गए लोगों का हर्जाना मांगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित बातचीत से पहले एक नई शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि ईरान को युद्ध में मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित बातचीत से पहले एक नई शर्त रखी है। उन्होंने कहा है कि ईरान को युद्ध में मारे गए या गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का हर्जाना देना होगा। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा भविष्य की बातचीत में शामिल किया जाएगा।
यह मांग उस समय आई है जब इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के प्रतिनिधियों ने पांच महीने के सैन्य संघर्ष के दौरान ईरान को हुए नुकसान का हर्जाना मांगा था। ट्रंप ने एक पोस्ट में कहा कि ईरान की यह रिक्वेस्ट एक दिलचस्प विचार है और उन्होंने घोषणा की कि वह तेहरान से भी ऐसी ही मांग करेंगे।
ट्रंप ने कहा कि ईरान को सड़क किनारे बम हमलों और अन्य झगड़ों में मारे गए और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं भी ईरान से उन सभी लोगों के लिए मुआवजे की मांग कर रहा हूं, जिन्हें ईरानी हमलों में मार दिया गया या गंभीर रूप से घायल हुए।" ट्रंप ने उन झगड़ों का भी उल्लेख किया जिनमें ईरानी मिलिट्री कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी शामिल थे।















