UP Assembly Session Begins: सपा का जोरदार प्रदर्शन, दान पेटी लेकर पहुंचे विधायक

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। सपा विधायक राम मंद
उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। सपा विधायक राम मंदिर दान चोरी, नीट पेपर लीक, आरक्षण और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को लेकर पोस्टर-बैनर और दान पेटी लेकर पहुंचे। इस हंगामे के बीच योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि सरकार कल 12.30 बजे अनुपूरक बजट पेश करेगी। सपा के विधायकों का यह प्रदर्शन विधानसभा परिसर में काफी उग्र नजर आया। कई विधायक हाथों में प्लेकार्ड और बैनर लिए दिखे, जिन पर राम मंदिर चंदा चोरी, नीट एग्जाम और जंतर मंतर लाठीचार्ज जैसे मुद्दे लिखे हुए थे। कुछ विधायक हाथ में दान पेटी लेकर पहुंचे और सरकार पर तीखे निशाने साधे। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि चंदा चोरी केस में छोटी मछलियों को पकड़ लिया गया, जबकि बड़े नाम अभी भी फरार हैं। इसके अलावा सपा विधायकों की तरफ से स्कूल, नीट और अटकी भर्तियों का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। विपक्ष के हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब सरकार हर सवाल पर चर्चा के लिए तैयार है तो ऐसा हंगामा ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार कल दोपहर 12.30 बजे अनुपूरक बजट पेश करेगी। साथ ही उन्होंने विपक्ष द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। सुरेश खन्ना ने कहा कि संसद सत्र के दौरान जिस तरह सनातन को बदनाम किया गया, वह बिल्कुल गलत है। उन्होंने पप्पू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से हिंदू संस्कृति का मजाक उड़ाया गया, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सदन के पटल पर सभी मुद्दों का सामना करने को तैयार है।
















