Weather Alert in Uttarakhand: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, 4 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

उत्तराखंड में इस समय मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों मे
उत्तराखंड में इस समय मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बादलों का डेरा है और कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से सड़कें बाधित हो रही हैं, जिन्हें खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगातार जुटी हुई हैं। देहरादून के ग्रामीण इलाकों में भी बारिश के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कुमाऊं के चार जिलों में बहुत भारी वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में भी तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।
बुधवार को राजधानी देहरादून में सुबह धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बाद दोपहर में तेज बारिश हुई। कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में भी झमाझम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का पूर्वानुमान जारी किया है। बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी गई है। इस अलर्ट के चलते स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
















