Granddaughter fulfills grandmother's dream: नातिन ने नानी का सपना पूरा किया, पहली बार गोवा ले गई

हम अक्सर अपने माता-पिता और दादा-दादी के त्याग और संघर्ष को भूल जाते हैं, जो ताउम्र परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में बिता देते हैं। लेकिन जब कोई बच्चा उनकी
हम अक्सर अपने माता-पिता और दादा-दादी के त्याग और संघर्ष को भूल जाते हैं, जो ताउम्र परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में बिता देते हैं। लेकिन जब कोई बच्चा उनकी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखता है, तो वो पल बेहद खास बन जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक खूबसूरत और दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां ईशा नाम की एक नातिन ने अपनी नानी का बरसों पुराना सपना पूरा कर दिया।
ईशा ने अपनी नानी को पहली बार फ्लाइट से गोवा ले जाकर उनके जीवन का एक नया अनुभव प्रदान किया। उनकी नानी ने न तो कभी हवाई जहाज देखा था और न ही कभी अपने घर से दूर किसी ट्रिप पर गई थीं। पुरानी पीढ़ी के लोग अक्सर अपने ऊपर पैसे खर्च नहीं करते, क्योंकि उनके लिए हमेशा परिवार की जरूरतें पहले आती हैं।
जब ईशा का परिवार इस काबिल बना कि वे घूमने-फिरने का आनंद ले सकें, तो ईशा ने तय किया कि इस बार पहला हक उनकी नानी का है। एयरपोर्ट लाउंज के अनुभव से लेकर विमान की खिड़की से बाहर झांकने तक, नानी के चेहरे का हाव-भाव देखने लायक था। ईशा ने बताया कि नानी को यह राजकुमारी जैसा ट्रीटमेंट बहुत पसंद आया।
ईशा ने इस खूबसूरत सफर का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि जिन बुजुर्गों ने अपनी पूरी जिंदगी हमारे नाम कर दी, वे भी दुनिया देखने और खुश रहने के हकदार हैं। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल पिघला दिया, और कमेंट्स में कई लोगों ने अपने दादा-दादी को याद किया।



















