Quick Dinner Recipe: हरे मूंग दाल का चीला बनाने की आसान विधि

कामकाजी लोगों के लिए रात का खाना बनाना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। दिनभर की थकान के बाद जब घर लौटते हैं, तो किचन में घंटों खड़े होकर खाना बनाने की हिम्मत नहीं हो
कामकाजी लोगों के लिए रात का खाना बनाना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। दिनभर की थकान के बाद जब घर लौटते हैं, तो किचन में घंटों खड़े होकर खाना बनाने की हिम्मत नहीं होती। ऐसे में कई लोग बाहर का खाना ऑर्डर करने या झटपट तैयार होने वाले भोजन की तलाश में रहते हैं। लेकिन बाहर का खाना अक्सर अधिक तेल और मसालों से भरा होता है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।
यदि आप भी ऐसे भोजन की तलाश में हैं जो जल्दी तैयार हो जाए, तो हरे मूंग दाल का चीला एक बेहतरीन विकल्प है। मूंग दाल को पौष्टिक और हल्का भोजन माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम और बी-विटामिन्स जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है।
रात में हरे मूंग दाल का चीला खाने का फायदा यह है कि यह हल्का होता है और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसे कम तेल में पकाना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। यदि आप इसके साथ दो चटनियों में से कोई एक बना लें, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
चीला बनाने के लिए आपको चाहिए: आधा कप हरी मूंग दाल (4-5 घंटे या रात भर भिगोई हुई), 2 मध्यम आकार के प्याज, 1 टमाटर, 1-2 हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1-2 गाजर, 2 चम्मच शिमला मिर्च (वैकल्पिक), 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर (वैकल्पिक), आधा चम्मच भूना जीरा पाउडर (वैकल्पिक), और एक चुटकी हल्दी। चटनी के लिए आधा कप धनिया, एक चौथाई पुदीना, 5-6 लहसुन की कलियां, और 1-2 टमाटर की आवश्यकता होगी।



















