Transform Your Bathroom with Old Items: बाथरूम को पुरानी चीजों से प्रीमियम लुक दें

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके घर का हर कोना सुंदर और आकर्षक नजर आए। इसके लिए लोग इंटीरियर पर ध्यान देते हैं और सजावट के लिए मोटी रकम खर्च करते हैं। लेकिन क
हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके घर का हर कोना सुंदर और आकर्षक नजर आए। इसके लिए लोग इंटीरियर पर ध्यान देते हैं और सजावट के लिए मोटी रकम खर्च करते हैं। लेकिन कई बार बाथरूम के इंटीरियर पर ध्यान नहीं दिया जाता। कई घरों में कुछ साल पहले वाले डिजाइन के बाथरूम बने हुए हैं, जो साधारण नजर आते हैं। यदि आपका बाथरूम भी साधारण दिखता है, तो उसे प्रीमियम लुक देने के लिए महंगे आइटम्स की जगह कुछ पुरानी और इस्तेमाल में न आने वाली चीजों को थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।
घर में अगर लकड़ी या मेटल की पुरानी ट्रे है, तो इससे आपके बाथरूम का लुक बदल सकता है। ट्रे को साफ करके इसमें छोटी खुशबूदार मोमबत्ती, साबुन, परफ्यूम और एक छोटा पौधा रख दें। इसे वॉश बेसिन के पास रखने से बाथरूम में मिनी स्पा जैसा एहसास होता है। इसी तरह, पुराने शीशों की मदद से आप सिंपल बाथरूम को एक क्लासी टच दे सकते हैं। छोटे मिरर को बाथरूम की खाली दीवार पर लगा दें और इसके फ्रेम को नया पेंट देकर उसे मॉडर्न लुक दें।
अगर आपके पास पुराने और स्टाइलिश कांच के जार हैं, तो उन्हें अपने बाथरूम में रख सकते हैं। इनमें कॉटन पैड, कॉटन बड्स, साबुन के छोटे टुकड़े या अन्य छोटी-छोटी चीजें रख सकते हैं। जार को आकर्षक बनाने के लिए उस पर रिबन, लेबल या पेंट भी कर सकते हैं। छोटी कांच की बोतलें भी आपके बाथरूम को एक नेचुरल लुक दे सकती हैं। इन्हें साफ करके मनी प्लांट या अन्य पौधों की कटिंग लगा सकते हैं।
यदि घर में कोई पुरानी लकड़ी का बॉक्स है, तो उसे बाथरूम में शेल्फ की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बाथरूम की थीम से मेल खाते रंग से पेंट कर सकते हैं। इस शेल्फ में आप छोटे तौलिए, स्किनकेयर प्रोडक्ट, परफ्यूम या सजावटी सामान रख सकते हैं।



















