Easy Lauki Halwa Recipe for Fasting: व्रत के लिए लौकी का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

व्रत के दौरान मीठा खाने की इच्छा हो तो लौकी का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह हलवा दूध, लौकी, घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ
व्रत के दौरान मीठा खाने की इच्छा हो तो लौकी का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह हलवा दूध, लौकी, घी और ड्राई फ्रूट्स से तैयार किया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को ताकत भी देता है। यह पूरी तरह से सात्विक रेसिपी है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। सबसे पहले, 500 ग्राम लौकी को छीलकर बारीक कद्दूकस कर लें। अगर लौकी में ज्यादा पानी हो तो हल्के हाथ से निचोड़ लें, लेकिन पूरी तरह नहीं। इसके बाद एक चौड़ी कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी गर्म करें और कद्दूकस की हुई लौकी डालें। इसे मध्यम आंच पर 4-5 मिनट ढककर पकाएं। जब लौकी नरम हो जाए, तब इसमें 500 मिलीलीटर गर्म दूध डालें और अच्छी तरह मिला दें। इसे मध्यम आंच पर पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध कड़ाही के तले में न लगे।
जब दूध कम हो जाए और लौकी पक जाए, तब इसमें 4-5 बड़े चम्मच चीनी डालें। चीनी डालने के बाद लौकी थोड़ा पानी छोड़ेगी, इसलिए इसे तेज आंच पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब बचा हुआ 1-2 चम्मच घी डालें। इसके बाद कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें। अंत में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दें। जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे और दूध लगभग सूख जाए, तब गैस बंद कर दें। गरमा-गरम लौकी का दूध वाला हलवा तैयार है। इसे व्रत के दौरान या किसी विशेष मौके पर परोसा जा सकता है।



















