Creative ways to upcycle old photo frames: पुराने फोटो फ्रेम को सजाने के बेहतरीन तरीके

कमरे को आकर्षक बनाने के लिए लोग अक्सर फोटो फ्रेम में तस्वीरें लगाते हैं, जो शादी, यात्रा और अन्य खुशनुमा पलों की यादें संजोते हैं। जब ये फ्रेम पुराने या चलन से
कमरे को आकर्षक बनाने के लिए लोग अक्सर फोटो फ्रेम में तस्वीरें लगाते हैं, जो शादी, यात्रा और अन्य खुशनुमा पलों की यादें संजोते हैं। जब ये फ्रेम पुराने या चलन से बाहर हो जाते हैं, तो लोग उन्हें बदलने का विचार करते हैं। लेकिन थोड़ी सी रचनात्मकता से आप इन्हें नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं।
महिलाओं के पास चूड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन होता है, जिसमें कई पुरानी और टूट-फूट गई चूड़ियां भी शामिल होती हैं। इन्हें फ्रेम के किनारों पर सजाकर या छोटे टुकड़ों में इस्तेमाल करके आप अपने फोटो फ्रेम को एक यूनिक लुक दे सकते हैं। अलग-अलग रंगों की चूड़ियों को पैटर्न में सजाने से फ्रेम और भी आकर्षक बनता है।
पुरानी साड़ी, दुपट्टे या प्रिंटेड कपड़ों का उपयोग करके भी आप फोटो फ्रेम को एक शानदार लुक दे सकते हैं। कपड़े को फ्रेम के चारों ओर लपेटकर चिपकाने से यह खूबसूरत दिखता है। पारंपरिक डिजाइनों वाले कपड़े चुनने से फ्रेम की खूबसूरती में और इजाफा होता है।
जूट की रस्सी या मोटे धागे की मदद से फ्रेम को रस्टिक लुक दिया जा सकता है। जूट की रस्सी को फ्रेम के चारों ओर लपेटकर चिपकाने से यह यूनिक नजर आता है। इसके साथ छोटे लकड़ी के मोती या सूखे फूल लगाकर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।



















